खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने गैंगरेप किया है, इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। नाबालिग आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। वारदात के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को कस्टडी में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। उसके बाद नाबालिग के 4 दोस्तों ने भी उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आप-बीती बताई। 12 अप्रैल की (रविवार) सुबह भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि नाबालिग से गैंगरेप मामले में 4 आरोपियों जिसमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग आरोपी को कस्टडी में रखा गया है। इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


