खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन आज भक्त मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा शांति, साहस और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। राजधानी रायपुर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए दूध और दही का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन बना रहता है। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना से भय और नकारात्मकता दूर होती है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज के दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


