खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध करना था।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राज्य के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
प्रतिनिधियों ने कहा कि अग्रवाल समाज राज्य की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति है। ऐसे में यदि गौरीशंकर अग्रवाल को राज्यसभा भेजा जाता है, तो वे समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ जातीय समरसता और समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना था कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और विश्वास का वातावरण बनेगा तथा भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सुदृढ़ होगी।
मुलाकात में डॉ. अशोक अग्रवाल, दीनदयाल गोयल, सत्यनारायण सिंघानिया, संजय जैन, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, राधेश्याम बंका, हरिकेश पालीवाल, रघुवीर प्रसाद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अमित पालीवाल, पुरुषोत्तम सिंघानिया, शिव सिंघानिया और गोविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है, जो भी निर्णय होगा पार्टी हाईकमान से ही होगा। अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों की ओर से इस मुलाकात के लिए दीनदयाल गोयल ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा।
Trending
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं


