खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, MY Bharat के साथ मिलकर, राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान “VB-G RAM G Youth Digital Campaign” की शुरुआत की गई है। इस अभियान में क्विज़, वीडियो चैलेंज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के माध्यम से देश भर के युवा डिजिटल जन-आंदोलन से जुड़ सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे और अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रुप से प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रतिभागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो तैयार कर MY Bharat पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। अभियान से “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
इस अभियान का उद्देश्य “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): VB-G RAM G (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025” के प्रति व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित करना है। इस अभियान को “विकसित भारत-जी राम जी- युवा शक्ति,पंचायत की प्रगति” नाम दिया गया है। इस अभियान में युवाओं को केंद्र में रखते हुए उन्हें क्विज़, वीडियो चैलेंज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी सहभागितापूर्ण गतिविधियों से जोड़ना और डिजिटल जन-आंदोलन का रुप प्रदान करना है।
इसके तहत 6 मार्च 2026 से “60 Seconds for My Village” नाम से एक राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट वीडियो/रील/एनिमेटेड वीडियो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। यह पहल युवाओं को अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रुप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।
यह प्रतियोगिता 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए है। प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड की अवधि का वीडियो किसी भी भारतीय भाषा में तैयार कर MY Bharat पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि जमा कर सकेगा। वीडियो मोबाइल फोन, कैमरा अथवा एनिमेशन टूल्स की सहायता से बनाया जा सकता है।
युवा प्रतिभागी, अधिनियम के उद्देश्य एवं प्रमुख विशेषताएं, ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका सृजन में इसके लाभ, गांव के विकास एवं परिवर्तन में इसकी भूमिका, युवाओं एवं महिलाओं के लिए अवसर, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में अधिनियम के योगदान तथा “मेरा गांव, मेरा भविष्य” – आत्मनिर्भर एवं विकसित गांव की परिकल्पना तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के नवाचार जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति भी दे सकते हैं।
प्रतियोगिता में सभी पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र इत्यादि दिए जाएंगे तथा उन्हें माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद का अवसर भी प्राप्त होगा। विजेताओं का चयन विषय से संबद्धता, रचनात्मकता, मौलिकता तकनीकी गुणवत्ता, प्रभाव एवं दिशानिर्देशों के पालन के आधार पर किया जाएगा।
युवा प्रतिभागी, प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु QR कोड स्कैन कर सकते है अथवा mybharat.gov.in पर विजिट कर भाग ले सकते है।
इस अभियान से “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान मिलेगी।
विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025 ग्रामीण रोज़गार नीति में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का प्रतीक है। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों के लिए प्रति वित्तीय वर्ष मज़दूरी रोज़गार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक करता है। साथ ही, यह सशक्तिकरण, समावेशी विकास, योजनाओं के अभिसरण (कंवर्जेंस) तथा परिपूर्ण (सैचुरेशन) के माध्यम से सेवा प्रदाय को बढ़ावा देता है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों का विस्तार करते हुए समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


