खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला नशेड़ी युवक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था, लेकिन जब बहुत देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। बच्ची पुरैना से लगे एनएसपीसीएल ग्राउंड के पास मिली, जहां उसके हाथ-पैर बंधे थे। ग्रामीणों ने बच्ची को समय रहते बचा लिया। वहीं आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह दुष्कर्म की कोशिश थी, बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। बच्ची की हालत सामान्य है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


