खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम बेरलाकला निवासी टिकेश्वरी साहू ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से मिले लाभ को अपने जीवन में महत्वपूर्ण सहारा बताया।
टिकेश्वरी साहू ने बताया कि उनका परिवार कृषि पर निर्भर है और गृहिणी होने के कारण वे परिवार की आय पर आश्रित थीं। सीमित संसाधनों के चलते उन्हें अपनी आवश्यकताओं में कटौती करनी पड़ती थी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था। गर्भावस्था की जानकारी मिलने पर खुशी के साथ-साथ शिशु की देखभाल को लेकर चिंता भी बढ़ गई थी।
इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनों के सहयोग से उनका योजना में पंजीयन किया गया और उन्हें योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत प्राप्त पहली किस्त का उपयोग उन्होंने पौष्टिक आहार और आवश्यक स्वास्थ्य जांच के लिए किया, वहीं दूसरी किस्त का उपयोग प्रसव पूर्व देखभाल और अन्य जरूरतों में किया। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें न केवल वित्तीय सहयोग मिला, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास बढ़ा। वर्तमान में वे और उनका शिशु स्वस्थ हैं।
टिकेश्वरी साहू ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मातृत्व काल में महिलाओं के लिए एक मजबूत सहारा साबित हो रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों की सक्रिय भूमिका को भी सराहा। जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ अवश्य लें, ताकि मातृत्व काल सुरक्षित, स्वस्थ और तनावमुक्त बनाया जा सके।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


