खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के स्पंज आयरन प्लांट सिसकॉल में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी की मेटल लिफ्टिंग के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखराम कौशल के रूप में हुई, जो प्लांट में फ़ीटर के पद पर कार्यरत थे।
नकारी के अनुसार, कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखराम कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखराम अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्लांट प्रबंधन से उचित मुआवजे, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था और परिवार के एक सदस्य के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। प्लांट प्रबंधन ने परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और अन्य मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया है।
हालांकि, कर्मचारियों ने बताया कि प्लांट में कर्मचारियों की कमी के कारण वर्कलोड बढ़ा हुआ है, जिससे ऐसे हादसों की संभावना भी बढ़ जाती है।
प्लांट प्रबंधन और अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और हादसे की जांच भी की जा रही है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


