खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में गुरुवार से हनुमंत कथा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है यहां सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही 600 से अधिक पुलिस टीम तैनात है। वहीं बुधवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर दिशा-निर्देश दिया गया।
सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा जो 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी। कथा के आयोजनकर्ता सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय हैं। कथा के पूर्व सुबह 10 बजे कलश यात्रा सिविक सेंटर चौक से प्रारंभ होगी। संयोजक राकेश पाण्डेय ने बताया कि कलश यात्रा में मातृ शक्तियों को पीला वस्त्र धारण कर कलश के साथ आमंत्रित किया गया है। सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लग चुके हैं कैमरे की मॉनिटरिंग को लेकर भी कक्ष का निर्माण हो चुका है।
Trending
- नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह


