खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले में 01 जनपद सदस्य, 02 सरपंच तथा 16 पंच पदों के लिए उप निर्वाचन प्रस्तावित है। इसके लिए 01 अप्रैल 2026 की प्रति निर्देश तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार एवं पुनरीक्षित की जाएगी। यह संपूर्ण प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के प्रावधानों के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी। आदेश में जनपद पंचायत बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पंजीयन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदारों को सहायक पंजीयन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
इसके अतिरिक्त अपर कलेक्टर श्री गुड्डूलाल जगत को अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों एवं अपीलों के निराकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायत उप निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


