खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में मिले 8 करोड़ रुपए के अफीम पौधे मामले में पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास बिश्नोई खुलासा मामले में डोड़ा और अफीम की बाजार तैयार करने वाले दो और आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) एवं 1,29,000 नगद जब्त की है। इस प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा- सिरसा में दर्ज धारा 8, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती के प्रकरण में पूर्व में आरोपी विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर एवं छोटू राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि अवैध रूप से की गई अफीम की खेती से उत्पादित डोडा (अफीम फल) को अन्य व्यक्तियों द्वारा खरीदकर अपने होटल/ ढाबा में रखकर विक्रय किया जाता था। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई कि आगे उत्पादित होने वाले डोडा को भी खरीदने की योजना आरोपियों ने बनाई गई थी।
प्राप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं मेमोरण्डम कथन के आधार पर 15 मार्च को पुलिस टीम ने बेमेतरा-सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में श्री रामदेव होटल एवं राजस्थानी हाइवे ढाबा में एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए रेड कार्रवाई की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान राजस्थान निवासी आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत (50 वर्ष) के बेमेतरा जिला के ग्राम कठिया स्थित ढाबा से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की), 1,29,000 नगद राशि एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही दूसरे आरोपी सुनील देवासी (28 वर्ष) के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने के लिए प्रयुक्त मिक्सी (जार सहित ) एवं एक मोबाइल जब्त किया गया है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


