khabarworld24.-रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने की आदत है। 4 जून को उनके इंडी गठबंधन का अंत होगा। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। बस्तर और कांकेर भी भारी मतों से जीत रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के नेताओं के लिए और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही हैं। उनको हारने की आदत सी हो गई है। पूरे देश को पता है कि जैसे ही रिजल्ट आएगा राहुल गांधी मन की शांति के लिए विदेश टूर पर जाएंगे।
कांग्रेस बहाना ढूंढने का काम फिर से शुरू करेगी। नए जुमले तैयार करेगी। EVM हैक हो गया या फिर पूरे सिस्टम को गाली देने का काम कांग्रेस पार्टी के नेता करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।, लेकिन केवल आदिवासियों के ही मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहना सही नहीं है। वे पूरे प्रदेश और सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हैं। विष्णुदेव साय सरकार में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के शासन में हत्या, लूटपाट, चोरी, बलात्कार, आत्महत्याएं बढ़ रही थी। NCRB की रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा था। अब शांति है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

