खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने फायरमैन की टीम तैयार की गई है और जंगल से लगे गांवों में बैठक लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
वन मंडल अधिकारी रमेश जांगड़े ने लोगों से अपील की है कि महुआ बीनने या किसी अन्य कारण से जंगलों में आग न लगाएं, क्योंकि जंगल हैं जीवन का आधार, इन्हें बचाना हम सबका अधिकार है आग से वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है लोगों से सहयोग की अपील की है।
जंगलों को आग से बचाने के लिए बीजापुर जिला में वन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी रमेश जांगड़े के निर्देश पर फायरमैन की टीम को तैयार रखा गया है और ग्रामीणों के साथ बैठक कर जंगलों में आग से होने वाले नुकसान के बारे में समझाइश दी जा रही है।
वन विभाग के अनुसार कई बार महुआ बीनने के दौरान लोग सूखी पत्तियों को साफ करने के लिए आग लगा देते हैं, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विभाग ने बताया कि भद्रकाली से लेकर पामेड़ के बीच तथा तेलंगाना की ओर से भी जंगलों में आग की लपटें देखी गई हैं, जिन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है।वन मंडल अधिकारी रमेश जांगड़े ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं जंगल में आग दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे बुझाया जा सके।
Trending
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


