खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पीडिया क्षेत्र के गोटपल्ली गांव के घने जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की बी कंपनी द्वारा आज शनिवार काे चलाये गये नक्सल विरोधी सघन तलाशी अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया है । अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में आईईडी बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर इसी प्रकार के 19 वस्तुएं, इनके अलावा बीजीएल के राउंड, गोलियों के खाली खोके, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य तथा अन्य टूल्स जैसे पेचकस, प्लास, ड्रिलिंग टूल्स, नट-बोल्ट आदि सामग्री शामिल है जो कुल मिलाकर 47 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं ।
उल्लेखनीय है कि गोटपल्ली (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है, और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।
सीआरपीएफ की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि नक्सलवाद विचारधारा पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


