खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है, जहां कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले संवेदनशील गांव अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वर्षों तक भय और असुरक्षा के माहौल में जीने वाले ग्रामीण आज खुलकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने नेशनल पार्क क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
करीब दो दशकों बाद बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में बदलाव की यह तस्वीर उम्मीद जगाने वाली है। जहां पहले नक्सल गतिविधियों के कारण जनजीवन प्रभावित रहता था, वहीं अब शांति और विकास की बयार बह रही है।
पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। यह बदलता माहौल सुरक्षा बलों की लगातार मेहनत और बलिदान का भी परिणाम है, जिनकी बदौलत क्षेत्र में शांति स्थापित हो पाई है।
आज बीजापुर का यह इलाका न सिर्फ नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, बल्कि विकास और विश्वास की नई मिसाल भी बनता नजर आ रहा है- महेश गागड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


