खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। आरोपित युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि तखतपुर पुलिस काे सूचना मिली थी कि मोढे चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर तखतपुर के बड़े बाजार में रहने वाले दुर्गेश गायकवाड (22) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद जब्त कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि तखतपुर निवासी अप्पू देवांगन (32) ने उसे ब्राउन शुगर दिया है। इसके बाद पुलिस टीम ने दूसरे आरोपित की तलाश शुरू की। इसी दौरान अप्पू के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपित ने बताया कि वह यूपी से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और दुर्गेश गायकवाड को बिक्री के लिए देता था। दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे व उनकी टीम तथा तखतपुर थाना के आरक्षक आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार श्याम, चन्द्रशेखर मरकाम और संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


