खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर जनपद के मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने पांच मिलेट कार्ट को पुनर्वासित महिलाओं एवं एक अन्य महिला हितग्राही को प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि सहित सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक डॉ रेणुका श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट के लिए सक्षम योजना से हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रद्दत की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मिलेट उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कृषि महाविद्यालय के साथ साथी परियोजना (प्रशिक्षण कार्यक्रम) अंतर्गत स्व सहायता समूहों एवं युवा महिला उद्यनियों के माध्यम से मिलेट कैफे एवं मिलेट कार्ट खोले जाने की योजना प्रारंभ की गई है।
योजना अंतर्गत राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानो, कार्यालयों एवं पर्यटन स्थलो में स्व सहायता समूहों एवं युवा महिला उद्यमियों के माध्यम से प्रथम चरण में 400 मिलेट कैफे एवं मिलेट कार्ट खोला जाएगा। साथी परियोजना अतर्गत स्व सहायता समूहो एवं महिला उद्यमियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा, जो महिलाओं के आर्थिक उन्नयन की दृष्टि में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथी बाजार एवं साथी मिलेट कैफे स्व सहायता समूहो एवं महिला उद्यमियों को उनके उत्पाद को बेचने का उचित प्लेटफार्म प्रदान करता है इसीलिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा साथी परियोजना में स्व सहायता समूहो एवं महिला उद्यमियों की अधिक से अधिक भागीदारी किया जा रहा है।
Trending
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


