खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर सहित पूरे देश से नक्सल मुक्त भारत का संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर जो रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता रहा, नक्सल मुक्त होने से अब बस्तर की एक अलग ही पहचान होगी। छत्तीसगढ़ के विकास को नक्सलवाद ने रोक रखा था, लेकिन अब केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार के नेतृत्व में चहुंओर विकास की धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की छवि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने केन्द्र सरकार के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब मार्च 2026 तक देश को माओवाद से मुक्ति दिलाने की समय सीमा तय की तो इसे लेकर कुछ लोगो ने इस पर संदेह जताया। लेकिन केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीरो टालरेंस वाली नीति के परिणाम सबके सामने हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बार-बार बस्तर आकर माओंवादियों से हथियार डाल कर मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह किया जिसके चलते 2898 लोगों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे। वहीं 2 हजार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी लगातार बस्तर में रहकर नक्सल इलाकों का दौरा किया और लगातार नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने निरंतर प्रयास किया, जिसमें वे सफल रहे l
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि एक ओर जहां माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए तैयार किया, वहीं दूसरी ओर बस्तर में युवाओं को रोजगार देने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की गई साथ ही युवाओं के कौशल उन्न्नयन पर भी जोर दिया गया। बस्तर में आज बस्तर पंडुम, बस्तर ओलंपिक जैसे खेलों के माध्यम से बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला रहे है वहीं दूसरी ओर बस्तर की सुंदरता ने दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने नक्सल मुक्त बस्तर एवं नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति पुनः आभार माना।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


