खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।
घटना का CCTV फुटेज में आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि गाड़ी किस रफ्तार में दौड़ रही थी। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर सामने जा गिरा। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा, अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, लेकिन सवाल ये है कि VIP काफिले की सुरक्षा में आम लोगों की जान क्यों दांव पर लगाई जा रही है? अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


