खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के सभी जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह भारी पड़ रही है। इस वजह से घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग में दोगुना उछाल आ गया है। लोग खाली सिलेंडर जुगाड़कर एजेंसियों में गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे सामान्य दिनों की तुलना में डबल मांग होने से घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। घरेलू सिलेंडरों के मामले में अफवाह इतनी भारी पड़ रही है कि इंडक्शन (इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे), डीजल और केरोसिन से जलने वाले चूल्हों की मांग भी बढ़ती जा रही है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों की वास्तविकता में किल्लत है, इसके चलते चाय-नाश्ते के छोटे ठेले और गुमटियां इससे प्रभावित हाे रही है।
वहीं दूसरी ओर जगदलपुर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 29 घरेलू और 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए है। खाद्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड, शहीद पार्क, धरमपुरा और नगरनार क्षेत्र में होटलों व रेस्टोरेंटों की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई प्रतिष्ठानों में हडकंप की स्थिति रही। इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी, हेमंत ब्रह्मभट्ट, तोरण नेताम और पायल वर्मा की टीम शामिल रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है, और इस तरह की औचक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बस्तर जिले के फूड कंट्रोलर घनश्याम सिंह राठौर ने कहा कि घरेलू गैस को लेकर जिले में भयावह स्थिति जैसी कोई बात नहीं है। एजेंसी संचालकों को इस वैश्विक संकटकाल के बीच नियम के अनुसार सिलेंडर देने कहा गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


