खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की गई है। इसी तारतम्य में आज पुलिस बल के साथ जगदलपुर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस द्वारा जनता को शुभकामनाओं सहित शांति और सौहाद्रपूर्ण होली मनाने की समझाईश दी गई।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आपराधिक तत्वों को चेतावनी देना एवं शहर के नागरिकों विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, जिससे शहर के नागरिक निर्भीक एवम् सुरक्षित होकर होली का त्यौहार मना पायें। साथ ही बस्तर पुलिस ने अपील की है कि बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें। होली पर्व पर शराब पीकर लड़ाई झगड़ा वाद विवाद न करें। होली पर्व पर मुखौटा का प्रयोग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाये। ज़ोर जबरदस्ती रंग गुलाल का प्रयोग न करें। तीव्र गति से एवं क्षमता से अधिक संख्या में बैठ कर गाड़ी न चलाये। परीक्षााओं के मद्देनज़र ध्वनि विस्तारक यन्त्र न बजाये। होली पर्व को लेकर अफवाह न फैलाये।
Trending
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज


