खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। सुपेला चौक पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और भूपेश बघेल का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को ‘टोटका और अंधविश्वास फैलाने वाला’ और ‘भाजपा का एजेंट’ कहकर सनातन परंपरा और साधु-संतों का अपमान किया है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में काफी हलचल मची हुई है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कांग्रेस के आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति और हिंदू साधु-संतों को निशाने पर रखती है। राहुल टिकरिया ने कहा कि साधु-संतों की कोई उम्र नहीं होती, वे किसी भी उम्र में पूजनीय होते हैं। सनातन परंपरा में बाल्यकाल से ही कोई संत या तपस्वी बन सकता है, इसलिए उम्र की तुलना करना गलत और अपमानजनक है।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


