खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी (बस्तर फाइटर्स)के पर्यवेक्षण में तथा आरआई दीपक साव जिला कांकेर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित चेक पोस्ट स्थापित कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कुल 102 वाहन चालकों पर ड्रिंक एण्ड ड्राइव के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिस पर न्यायालय द्वारा कुल ₹8,20,900 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। प्रति चालक औसतन ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया गया। नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए यह पाया गया कि नाबालिग वाहन चालक यातायात नियमों से अनभिज्ञ होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। इस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा नाबालिग चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उनके अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है। यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
जिले के थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा सतत चालानी कार्यवाही की जा रही है, जिसमें तेज गति से वाहन चलाना स्टंटबाजी करना मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाना तीन सवारी चलाना लापरवाही पूर्वक एवं नशे की अवस्था में वाहन संचालन। इसके सतत कार्यवाही के परिणाम स्वरूप जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इन कार्यवाहियों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है। कांकेर पुलिस की अपील: नशे की हालत में वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। तीन सवारी एवं स्टंटबाजी से बचें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें।आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सुरक्षा है। जिला पुलिस कांकेर सड़क सुरक्षा, जन-जागरूकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयासरत है, तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज


