खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में नक्सलवाद भले ही कम हो रहा हो, लेकिन गांवों में धर्मांतरण को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बाड़ाटोला गांव में 14 धर्मांतरित परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। गांव में माहौल इतना तनावपूर्ण है, कि प्रशासन को भी जांच के लिए टीम भेजनी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया। बाड़ाटोला गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, वे जब तक अपने मूल धर्म में वापसी नहीं करते, तब तक उन पर लगाए गए सामाजिक प्रतिबंध जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने इस फैसले को लेकर गांव में स्पष्ट नियम भी बना दिए हैं। इन नियमों के मुताबिक, धर्मांतरित परिवारों से किसी भी प्रकार की मदद, लेन-देन या सहयोग करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
धर्मांतरित 14 परिवारों ने ग्रामीणों द्वारा किए गए सामाजिक बहिष्कार की शिकायत चारामा एसडीएम से की. शिकायत के बाद एसडीएम की ओर से एक जांच टीम गांव पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि चर्चा के दौरान ही धर्मांतरित परिवारों के आधे लोग बैठक बीच में छोड़कर चले गए। गांव के लोगों का कहना है कि जो परिवार ईसाई धर्म अपना चुके हैं, उन्होंने खुद ही गांव की पारंपरिक रीति-रिवाजों से दूरी बना ली है।
ग्रामीणों के अनुसार कई सामाजिक अवसरों पर ये परिवार गांव की परंपराओं से अलग रहते हैं, जिसके कारण उन्हें यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक ये लोग अपने मूल धर्म में वापस नहीं आते, तब तक पाबंदी बनी रहेगी। गांव में हुई बैठक से कोई समाधान नहीं निकला, बातचीत के बीच ही धर्मांतरित समुदाय के कई लोग बैठक से उठकर चले गए। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने बोलने से भी इनकार कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


