खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 लाख 90 हजार रुपये नगद के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उक्त रकम के किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, आज बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर टीम चौकी बेलगहना के अपराध की विवेचना के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेंगनमाड़ा स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और सीएसपी निमितेश सिंह को निर्देश देकर कार्रवाई करवाई।
अधिकारियों के निर्देश पर बेलगहना पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर की टीम ने ग्राम टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर होना बताया। उसके कब्जे से दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग बरामद किये गए, जिसमें नगदी रकम 10, 20 एवं 50 रुपये के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट थे। जब नोटों की गिनती की गई तो कुल 17 लाख 90 हजार रुपये होने पाए गए। पुलिस ने कैश को संदिग्ध एवं किसी अपराध से संबंधित होने की आशंका पर जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना


