खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे का एक साथ शव मिला है। घटना आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 70 साल के अरुण टंडिया और उनके 35 साल के बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी दूसरे इलाके में रहते थे।
शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने पहले आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब अंदर देखा गया तो पिता और बेटे दोनों के शव कमरे में पड़े थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


