खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।
जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो अंदर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच के दौरान पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से इस अवैध धंधे का संचालन करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राहक के रूप में मौजूद अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
रेड के दौरान पुलिस को मौके पर कुल आठ महिलाएं मिलीं, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के बाद महिलाओं को छोड़ दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध धंधे से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू


