खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर जगदलपुर वनवृत्त के चार वनमण्डलों के 75 समितियों के 570 मेधावी छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया है। जिसमें सर्वाधिक बीजापुर वन मण्डल के मेधावी बच्चे शामिल है जिनकी संख्या 309 है। वन विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर वनवृत्त के चार वन मण्डल, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर वनमण्डल में वर्ष 2023-2024 में 570 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं। यह प्रोत्साहन राशि उस मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया जाता है जिनके परिवार तेन्दुपत्ता संग्रहण का कार्य से जुड़े हैं।
प्रत्येक समिति के सदस्यों के बच्चों को 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में बेहतर परिणाम लाने पर प्रत्येक समिति के दो बच्चों को मेधावी छात्र योजना का लाभ दिया जाता है। इन दो वर्षों में 570 छात्र-छात्राओं को 41 लाख 64 हजार की राशि वितरण किया जाना है। जिनमें वर्ष 2023 में 341 वर्ष 2024 में 229 छात्र-छात्राएं शामिल है। वर्ष 2025-2026 का तय होना परिक्रियाधीन है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वनमंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बस्तर के आदिवासियों के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है जिसका सीधा लाभ उन आदिवासी परिवारों को मिल रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप के पहल पर वनोपज सहकारी संघ द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ तेन्दुपत्ता संग्राहण करने वाले परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्रों मेंतेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीब परिवार के बच्चों काे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


