खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ब्लॉक नवागढ़ अंतर्गत आज 24 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत गोढीकला, कंवराकांपा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। सभा में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे 16 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए स्व-गणना कार्य में पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ भाग लें, ताकि सटीक और पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम दिव्या पोटाई ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास के लिए सटीक आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों की सामान्य जानकारी एकत्रित की जाएगी, जो पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और देश के विकास की कार्ययोजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ग्राम सभा के दौरान सरपंच श्री सनत राजपूत सहित उपस्थित नागरिकों द्वारा स्वयं बमदेनेण्हवअण्पद पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना भी की गई। इस पहल से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


