खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नहर के किनारे आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें नहर के किनारे शव को तैरते देखा, इसके बाद इसकी सूचना ख़ुर्शीपार थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बता दें कि नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी रहता है। कुछ लोग बैठकर शराब भी पीते हैं। हालांकि शव के आसपास के इलाके में शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली है। पुलिस नहर के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। इलाके में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने में लगी हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


