खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। सुप्रमी कोर्ट के निर्देश पर मामले को दोबारा खोला गया है, जिसके बाद हाईकोर्ट में आज इस केस में अंतिम सुनवाई होने वाली है। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने की अनुमति दी है, जिनमें अमित जोगी, राज्य सरकार, सतीश जग्गी और CBI शामिल हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2003 में एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामअवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अमित जोगी का नाम भी सामने आया था, जिससे मामला और ज्यादा चर्चित हो गया था। वर्ष 2007 में निचली अदालत ने इस मामले में 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। फिलहाल यह मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच में लंबित है।
Trending
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- संरक्षित खेती से नई पहचान: 4,000 वर्गमीटर के पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे, महानगरों तक पहुंच रही राजनांदगांव की महक
- आईटीआई पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
- सेवा सहकारी समिति चंदली में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी
- राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर


