खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलाहल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान उत्तर और मध्य क्षेत्र में शीत लहर के आसार रहेंगे। राजधानी रायपुर सहित कई हिस्सों में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी।
मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। ऐसे में अगले सप्ताह भी कड़ाके की ठंड जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां पारा 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह देर तक लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
एक-दो पॉकेट में शीत लहर और कोहरे की आशंका
मौसम शुष्क रहने के कारण बदली-बारिश जैसे हालात कहीं भी निर्मित नहीं हुए। वर्ष अंत तक ऐसी स्थिति निर्मित होने की संभावना नहीं है। मौसम आने वाले कुछ दिनों तक पूर्णतः साफ ही रहेगा। वहीं गुरुवार को प्रदेश में दुर्ग में शीतलहर के हालात रहे। शुक्रवार और शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। जिन स्थानों में धुंध की आशंका व्यक्त की गई है, उनमें राजधानी रायपुर भी शामिल है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी राचपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द
- सुशासन तिहार के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में 12 वर्ष पूरे, राजधानी में होगा विशेष हवन…
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल


