खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने लगा है। कई शहरों में रात में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट होने की संभावना जताई है। फिलहाल इसके बाद विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही बारिश की गतिविधि भी थम गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राजधानी रायपुर में 9 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का सिलसिला जारी रहेगा।
Trending
- गोवर्धन महाराज की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही बाजार से मंगवा लें पूरा सामान, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट
- तीसरे ODI से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, 2 गेंदबाज हुए बाहर
- संडे को बॉक्स ऑफिस की किंग बनी ‘रामायण’, ‘सीन’ का भी चला जादू, जानें- ‘जेलर 2’ का कलेक्शन
- दीपावली के बाद तेजी से बढ़ती हैं ये बीमारियां, ऐसे रखें अपना ध्यान
- दीपावली पर मुख्यमंत्री साय ने परिवार, स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया त्योहार
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, टीला एनीकट के पास नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ में कंपकंपाती ठंड की दस्तक: अंबिकापुर में पारा 12.9°C पहुंचा, अगले 48 घंटों में और गिरेगा तापमान
- आज नहीं रहेगी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी


