खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खेत को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि खेत में लगी अफीम की फसल को सुरक्षित रखने और साक्ष्य से किसी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर ही डेरा डाल दिया है। पूरी रात पुलिसकर्मी खेत और आसपास के इलाके में निगरानी करते रहे ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ इलाका है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस को आशंका है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे गांवों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और आसपास के गांवों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


