खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री और हथियार डम्प होने की आसूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवानों का बल रवाना किया गया था। 3 मार्च को रात्री लगभग 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एसीएम कैडर का नक्सली राजेश पुनेम मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।
वहीं मौके से 1 एसएलआर, 1 इंसास रायफल एवं 1पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय ने आज गुरूवार काे मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद पुरूष नक्सली के शव की पहचान राजेश पुनेम एसीएम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख, निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर के रूप में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की सघन तलाशी करने पर 1 पुरुष सशस्त्र नक्सली का शव सहित 1 नग एसएलआर(SLR) रायफल ,1 नग इंसास(INSAS) रायफल, 1 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन, 1 नग वॉकी-टॉकी सेट, 1 नग एसएलआर मैगजीन, 6 नग एसएलआर जिंदा राउंड, 1 नग एसएलआर का खाली खोखा, 3 नग इंसास मैगजीन, 5 नग इंसास जिंदा राउंड, 18 नग इंसास मिसफायर राउंड, 3 नग इंसास के खाली खोखे, 5 नग पिस्टल का जिंदा राउंड, 1 नग पिस्टल का खाली खोखा, 1 नग पोच बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


