खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जिसमें जेल से छूटकर आए बदमाश ने रंजिश के चलते युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को पकड़कर उनका झुलुस निकाला है।
छावनी पुलिस ने बताया कि सूर्या नगर केम्प 2 भिलाई निवासी हेमराज निषाद उर्फ प्रिंस फल मण्डी पावर हाउस में हमाली का काम करता है। बीती रात बाइक से नास्ता करने नंदनी रोड गया था। वापस आते समय नंदनी रोड से मार्केट मुड़ते समय शाहरूख खान के बाइक से टकरा गया। शाहरूख ने पीड़ित को गाली गलौज धमकी दिया था।
घटना की 5 मई की रात 10.30 बजे पीड़ित मण्डी में अपना काम खत्म कर साथी हमाल के साथ घर जा रहा था। तभी मण्डी के बाहर शाहरूख खान पीड़ित को खोजते हुए गाली गलौज कर बाइक को ठोकर मारा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। धारदार नुकीले हथियार से वार करने पर पीड़ित के बायां पसली में चोट आई है। हमला करने वाला युवक शाहरूख और उसके दो दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों का पुलिस ने मोहल्ले में जुलूस निकाला और चौक पर ही उठक-बैठके भी करवाया। इसके बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


