खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने और उसकी किल्लत के खिलाफ कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी की अगुवाई में जिला महिला कांग्रेस ने नए बस स्टैंड बीजापुर में आज रविवार काे एक‑दिवसीय धरना‑प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खाद्य तेल, अनाज सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हाेने आरोप लगाया कि पहले 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि 2500 रुपये में भी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर एवं बीजापुर विधायक विक्रम मांडवी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन को संबोधित किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के उपरांत महिलाओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार बीजापुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की भारी कमी एवं किल्लत से आम जनता को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है
धरने में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीता कमल, संजना चौहान (अध्यक्ष, शहर महिला कांग्रेस), नीना रावतिया उद्दे, मरियम पोडियम, पार्वती कश्यप, रजिया बेगम, अनीता तेलम, मनीषा कोवा, ललिता झाड़ी, सपना, सोनमती ताती, शशि श्रुति, रत्ना सोढ़ी, सुनीता हेमला, सरस्वती मंडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


