खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ गोलबाजार चौंक में विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कमर्शियल गैस के सिलेंडर की लगातार बढ़ते दामों की व्याख्या करते हुए बताया कि एक साथ सिलेंडर के भाव में एक हजार रूपये बढ़ने से इसका प्रभाव व्यापक रूप से पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पांच साै रूपये में महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, आज तक भाजपा की सरकार ने अपना वादा पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ बड़े-बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दे रही है वहीं गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने देकर राहत पहुंचाने का काम नहीं करती है। आज पूरे देश भर में कांग्रेस में इसके विरोध में प्रदर्शन कर गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाने की मांग की है। इस दाैरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


