खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में पॉवर ग्रिड कंपनी द्वारा परचनपाल से जयपुर तक विद्युत लाइन विस्तार के लिए बिजली के टॉवर लगाने का कार्य किया गया, जिसके तहत कई गांवों के किसानों की कृषि भूमि पर बगैर किसी अनुमति के बिजली टॉवर स्थापित कर दिए गए है। किसानों के खेत की जमीन पर बगैर अनुमति के बिजली के टॉवर खड़े किए जाने के बाद भी उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप ने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
किसानों का आरोप है कि पॉवर ग्रिड कंपनी ने कई स्थानों पर बिना विधिवत अनुमति लिए खेतों में टॉवर खड़े कर दिए गये इसका विरोध करने पर किसानों काे मुआवजा देने का आश्वासन देकर मामले काे रफा-दफा करने का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने छह माह के भीतर मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अब तक किसानों को कोई भुगतान नहीं मिला है। इससे प्रभावित किसान लगातार कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
ग्राम उलनार, तारागुड़ा, जुनावनी, सरगीपाल सहित कई गांवों के किसानों का कहना है कि उनके खेतों में टॉवर लगाए जाने से खेती प्रभावित हो रही है, इसी संबंध में करीतगांव के किसान मित्र प्रहलाद प्रसाद पाण्डे ने कहा कि इसके बदले मिलने वाला मुआवजा अब तक अटका हुआ है। अपनी समस्या को लेकर किसान तहसील और एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। किसानों ने मांग की है कि पॉवर ग्रिड कंपनी द्वारा जिन जमीनों पर टॉवर लगाए गए हैं, उनका मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


