खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर में गहरी नींद में सो रही थी। बताया जा रहा है कि दो युवक महुआ चोरी करने के इरादे से घर के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर सो रही बच्ची पर पड़ी और वे उसे जबरन उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए।
आरोप है कि इन दरिंदों ने मासूम बच्ची के साथ अनाचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को मौके पर ही छोड़ गए। जब परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे, तो वह घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में मिली।
बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रारंभिक डॉक्टरी जांच और मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
मामले की गंभीरता को समझते हुए कांकेर कोतवाली पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और संदिग्धों की पहचान कर कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।
Trending
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


