खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कथावाचक डॉ. राम अनुरागी ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा कराने के बाद भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया है। इससे आहात होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं मामले में अब मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है और यह उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल वीडियो में कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने आरोप लगाया कि 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक उन्होंने अंबिकापुर के लखनपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा किया था. उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए गए. जब भी वे पैसे मांगने के लिए जाते है, उन्हे धक्का देकर किनारे कर दिया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि, सनातन धर्म की यही मर्यादा है क्या ? संत का अपमान किया जा रहा है. इसके बाद कथावाचक ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की धमकी दी है.
वहीं इस मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित भागवत कथाकार उनके ऊपर कथा करवाकर पैसा नहीं देने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नमो सेवा दल नामक एक फर्जी संस्था द्वारा आवेदन दिया गया था कि लखनपुर में भागवत कथा करानी है, जिसके लिए संस्कृति विभाग से विभिन्न खर्चों के लिए 15 लाख रुपये की आवश्यकता है। मैंने उन्हें स्पष्ट मना किया था कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा धनराशि नहीं दी जाती है। लेकिन उन्होंने आग्रह किया, तो मैंने कहा कि ठीक है, मैं अपने उच्चाधिकारियों को भेज देता हूं। हो जाएगा तो मिल जाएगा, नहीं तो संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि परसों अचानक वह (कथावाचक) आया। मैं विधानसभा के लिए निकल रहा था, तो मैंने कहा, “महाराज, मैं तो आपसे नहीं मिला था और न ही आपको जानता था। बस आप कह रहे थे कि मैं वृंदावन से आया हूं।” मैं कमरे में था और विधानसभा जा रहा था। बाद में बात करके मैं निकल गया। इसके बाद उसने वीडियो डाल दिया कि राजेश अग्रवाल द्वारा कथा करवाई गई और पैसा नहीं दिया गया। जबकि उसका आवेदन विभाग से पैसा प्राप्त करने के लिए था। विभाग से स्वीकृति नहीं मिली, तो अब वह दबाव बना रहा है कि मैं स्वयं पैसा दूं, जबकि ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं थी।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ना मेरे द्वारा कथा करवाई गई, ना ही मैं लखनपुर में कथा में गया। इसके बावजूद मैं कभी भी वहां नहीं गया न शुभारंभ में, न समापन में और न ही बीच में। ना मेरा परिवार गया और ना ही मेरे द्वारा किसी प्रकार का आयोजन करवाया गया था। आयोजकों ने उसे पैसा नहीं दिया, इसलिए वह जबरदस्ती दबाव बनाकर हमसे पैसा मांग रहा है। कथित साधु के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन क्योंकि यह कहीं न कहीं आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए मैं उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हूं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


