खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सलियों की इकलौती बटालियन पीएलजीए (पिपुल्स लिबरल गुरिल्ला आर्मी) भी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा की मौत और बारसा देवा, सोढ़ी केशा जैसे बड़े नक्सलियाें के आत्मसमर्पण के बाद हेमला विज्ना ही बटालियन का आखिरी कमांडर था, अब उसने भी अपने 20 साथियों के साथ आत्मसमर्पण का मन बना लिया है। इसके लिए वह तेलंगाना पहुंच चुका है। विज्जा जिस बटालियन को लीड कर रहा था, वह नक्सलियों की वह सैन्य टुकड़ी थी, जो केवल बड़े ऑपरेशन को अंजाम देती थी। फिर चाहे वह दंतेवाड़ा में एकसाथ 76 जवानों की शहादत हो या झीरम कांड, जिसमें प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पहली पंक्ति के सारे नेता ही खो दिए। ऐसी सभी बड़ी वारदातों में पीएलजीए बटालियन सक्रिय थी। अब चूंकि पूरी पीएलजीए बटालियन ही खत्म हो चुकी है तो माना जा सकता है कि नक्सलियों का सबसे प्रभावशाली इलाका रहे दंडकारण्य क्षेत्र से नक्सलियों का वजूद अब खत्म हो चुका है।
वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अब नक्सलियों का एकमात्र एरिया कमेटी मेंबर नंदकुमार बाकी रह गया है। फोर्स को उसकी सरगर्मी से तलाश है। उसे आत्मसमर्पण करवाने के लिए पुलिस उसके भाई राजा मंडावी से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
बीजापुर एसएसपी चंद्रकांत गर्वना का कहना है कि हेमला विज्जा बासागुड़ा इलाके में सक्रिय था। आत्मसमर्पण के लिए उसके तेलंगाना जाने की सूचना है। बीजापुर जिले में अब काेई भी नक्सली नहीं बचे हैं।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


