खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपती यादव को भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। वर्षों से परंपरागत चूल्हे के धुएँ में खाना पकाने को मजबूर द्रोपदी यादव के लिए यह योजना एक नई शुरुआत साबित हुई है। गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनके परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हुआ है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, समय और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें लकड़ी, कोयला या उपलों की व्यवस्था के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ता, जिससे दैनिक जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल और सुरक्षित हो गया है।
गैस कनेक्शन प्राप्त होने पर द्रोपदी यादव ने भावुक होते हुए कहा, “उज्ज्वला योजना ने मेरी रसोई और जिंदगी दोनों बदल दी है। अब धुएँ से आँखों में जलन और खांसी की परेशानी नहीं होती। समय की भी बचत होती है, जिसे मैं परिवार और बच्चों के साथ बिता पा रही हूँ।” उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब एवं ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा है।
उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाना तथा जीवन को सहज बनाना है। योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से द्रोपदी यादव जैसी अनेक महिलाओं को राहत मिली है और वे अब धुएँ से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह पा रही हैं। साथ ही, घर का वातावरण भी पहले की अपेक्षा स्वच्छ और सुरक्षित हो गया है। ग्राम देवरबीजा में द्रोपदी यादव को गैस कनेक्शन मिलने से अन्य ग्रामीण महिलाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएँ अब इस योजना के प्रति जागरूक होकर आगे आ रही हैं और लाभ लेने के लिए आवेदन कर रही हैं। द्रोपदी यादव की सफलता की यह कहानी शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी है।
Trending
- नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह


