खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा आवास में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उनके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि यह विवाद इतना भड़का कि जगमोहन ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई जग्नू पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
Trending
- महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल
- उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
- मुंगेली में संपन्न हुआ भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन
- मुंगेली में रास गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत


