खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के सुदूर इलाकों के दुर्गम वनांचल ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की स्थापना से अब यहां के ग्रामीण सीधे मोबाइल नेटवर्क से जुड़ गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन की पहुंच भी अंतिम छोर तक मजबूत हो रही है। विकासखंड ओरछा के ग्राम पंचायत मेटानार अंतर्गत ताहकाडोंड सहित आस-पास के गांवों में पहले एक कॉल करने के लिए पहाड़ियों पर चढ़ना या कई किलोमीटर दूर सड़क तक जाना मजबूरी थी। अब टावर लगने के बाद ग्रामीण अपने गांव में ही कॉल और इंटरनेट सेवाओं का सहज उपयोग कर पा रहे हैं।
नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन ने इसे अबूझमाड़ के लिए बड़ा परिवर्तन बताते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना शासन की प्राथमिकता है। ताहकाडोंड में टावर स्थापना इस दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में अन्य दूरस्थ इलाकों में भी नेटवर्क विस्तार किया जाएगा। नए मोबाइल टावर से ताहकाडोंड (125 जनसंख्या), कदेर (139 जनसंख्या) और ब्रेहबेड़ा (120 जनसंख्या) जैसे गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। नेटवर्क उपलब्ध होने से अब ग्रामीण 108 एंबुलेंस सेवा को सीधे कॉल कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों और अधिकारियों से त्वरित संपर्क संभव होने से आपात स्थिति में समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित हो रहा है। मोबाइल नेटवर्क ने शासन की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने का रास्ता आसान कर दिया है। अब ग्रामीण डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग सेवाएं और अन्य ई-गवर्नेस सुविधाओं का लाभ गांव में ही उठा सकेंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


