खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हवा की दिशा में बदलाव से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब चार दिन बाद ही शीतलहर के आसार बन सकते हैं। अभी रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी है। उत्तर के साथ मध्य और दक्षिणी हिस्से में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिन बर्फ जमाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। राज्य में आने वाली हवा की दिशा मे थोड़ा बदलाव होने से वर्तमान की तुलना में थोड़ी कम ठंडी होगी। इसके असर से रात के तापमान में धीमे-धीमे, मगर तीन से चार दिनों तक एक से 2 डिग्री तक गिरावट होगी। पारा बढ़ने से ठंड के प्रभाव में भी थोड़ी कमी आ सकती है।
पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम यानी 5.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर का रात का पारा 12.9 यानी सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। माना का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह के वक्त धुंध और आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


