Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

    November 27, 2026

    किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

    November 27, 2026

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
    • किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
    • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
    • सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका
    बिज़नेस

    सावधान! फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत को भी लगेगा तगड़ा झटका

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 17, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। वैसे तो हम लोग खाना बनने के बाद बचा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक अक्सर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। फ्रिज की नमी और ठंडक इन चीजों को नरम बना देती है, जिससे बैक्टीरिया और फफूंदी जल्दी लग जाती है। प्याज और लहसुन फ्रिज में रखने से उनका स्वाद बदल जाता है और हानिकारक कंपाउंड्स बन सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्या, एसिडिटी और यहां तक कि फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। हमें इन चीजों को सूखी और हवादार जगह पर जालीदार टोकरी में रखनी चाहिए।
    किचन में खाना बनाते समय कई चीजें बच जाती हैं, जिन्हें हम फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो जाते हैं या अपना स्वाद खो देते हैं, प्याज, लहसुन, खीरा, आलू और टमाटर को फ्रिज में रखने से नमी के कारण फफूंदी लग जाती है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। मसाले भी नमी सोखकर अपना स्वाद और सुगंध खो देते हैं, दही, रोटी और पकाए हुए भोजन को फ्रिज में रखना ठीक है, लेकिन इन कच्ची सब्जियों और मसालों को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर है। सही तरीके से स्टोरेज करने से चीजें लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं और स्वास्थ्य को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।
    खीरे को बहुत ज्यादा ठंड में रखने से उसकी सतह पर पानी जमा होने लगता है। इस नमी के कारण खीरा जल्दी सड़ने और गलने लगता है। फ्रिज की ठंडक खीरे की प्राकृतिक ताजगी को खत्म कर देती है और उसकी बनावट भी बिगड़ जाती है। अगर खीरे को फ्रिज में रखना ही है तो ज्यादा दिनों तक न रखें। बेहतर है कि 2-3 दिन से अधिक न रखें और इस्तेमाल से पहले कमरे के तापमान पर थोड़ी देर रख लें। ताजा खीरा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इसलिए सही तरीके से स्टोर करें।
    आलू को फ्रिज में रखना एक आम गलती है। ठंडे तापमान में आलू का स्टार्च तेजी से शुगर में बदलने लगता है। इससे आलू का स्वाद थोड़ा मीठा हो जाता है और पकाने पर उसका रंग भी काला या भूरा पड़ सकता है। फ्रिज की नमी आलू को अंकुरित भी कर सकती है। आलू को हमेशा सूखी, ठंडी और अंधेरी जगह पर जालीदार टोकरी या बोरे में रखें, जहां हवा अच्छी तरह पहुंच सके। इस तरह आलू लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बना रहता है।
    प्याज को फ्रिज में रखने से उसमें नमी तेजी से बढ़ जाती है। ठंडी और नम हवा के कारण प्याज जल्दी नरम, चिपचिपा और सड़ने लगता है। कई बार इसमें फफूंदी भी लग जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। फ्रिज की नमी प्याज की प्राकृतिक लाइफ को कम कर देती है और स्वाद भी बिगाड़ देती है। सलाह: प्याज को हमेशा खुली, सूखी और हवादार जगह पर जालीदार टोकरी या थैले में रखें। जहां हवा अच्छी तरह पहुंच सके। इस तरह प्याज लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बना रहता है।
    लहसुन को रेफ्रिजरेटर में रखने से उसमें जल्दी अंकुर निकलने लगते हैं। फ्रिज की ज्यादा ठंड और नमी लहसुन की क्वालिटी को तेजी से खराब कर देती है। इससे उसके दाने नरम, चिपचिपे और बेकार हो जाते हैं। स्वाद और सुगंध भी कम हो जाती है। लहसुन एक सूखी मसाला है, जो नमी बर्दाश्त नहीं कर पाता। फ्रिज में रखने से फफूंदी लगने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए लहसुन को हमेशा कमरे के सामान्य तापमान पर सूखी, हवादार और अंधेरी जगह पर जालीदार टोकरी या खुली थाली में रखें। इस तरह यह महीनों तक ताजा, स्वादिष्ट और गुणकारी बना रहता है।
    टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका टेक्सचर बदल जाता है। ठंडा तापमान टमाटर की प्राकृतिक नरमी को प्रभावित करता है, जिससे वह जल्दी मुलायम, गूदेदार और बेस्वाद हो जाता है। स्वाद और सुगंध भी काफी कम हो जाती है। फ्रिज की ठंडक टमाटर में मौजूद एंजाइम्स को निष्क्रिय कर देती है, जिससे पकने की प्रक्रिया रुक जाती है और टमाटर जल्दी खराब होने लगते हैं। इसके लिए पके हुए टमाटर को हमेशा कमरे के सामान्य तापमान पर छायादार और हवादार जगह पर रखें। अगर ज्यादा मात्रा में हैं तो उन्हें अलग-अलग रखकर स्टोर करें। इससे टमाटर लंबे समय तक ताजा, रसदार और स्वादिष्ट बने रहते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

    By Khabar WorldNovember 27, 20260

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना धार्मिक आस्था और…

    किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

    November 27, 2026

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

    November 27, 2026

    किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

    November 27, 2026

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

    November 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.