Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
    • पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
    • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
    • किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
    • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सदाबहार: सिर्फ सजावटी फूल ही नहीं, असाध्य रोगों के लिए ‘आयुर्वेदिक कवच’ भी; जानें इसके 5 चमत्कारी लाभ
    बिज़नेस

    सदाबहार: सिर्फ सजावटी फूल ही नहीं, असाध्य रोगों के लिए ‘आयुर्वेदिक कवच’ भी; जानें इसके 5 चमत्कारी लाभ

    Khabar WorldBy Khabar WorldJanuary 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। सदाबहार एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर और बगीचे में आसानी से उग जाता है। इसके फूल साल भर खिलते रहते हैं, इसी कारण इसे सदाबहार कहा जाता है। देखने में आकर्षक यह पौधा केवल सजावटी ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सदाबहार को एक प्रभावशाली औषधीय द्रव्य माना गया है। इसका उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
    आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार शरीर के रक्त को साफ करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और अंदरूनी संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसके पत्ते और फूल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं। प्राचीन काल से इसका उपयोग घाव भरने, त्वचा रोगों, रक्तस्राव, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं और मधुमेह में सहायक रूप से किया जाता रहा है। नियमित और संतुलित उपयोग से सदाबहार शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद करता है।
    वैद्य रामपाल के अनुसार सदाबहार घाव भरने में प्रभावी रूप से सहायक होता है। यह घाव को जल्दी ठीक करने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए 6 से 8 ताजे सदाबहार के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह पीस लें। अब इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। तैयार लेप को साफ घाव पर लगाएं। दिन में दो या तीन बार इसका प्रयोग करने से घाव तेजी से भरता है और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
    यह मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म समय पर नहीं आता या कम-ज्यादा होता है, उनके लिए सदाबहार लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 6 से 8 सदाबहार के पत्ते 200 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी एक चौथाई रह जाए, तो इसे छान लें। तैयार काढ़े में से 20 से 25 मिलीलीटर दिन में दो बार पिएं। यह प्रयोग नियमित रूप से लगभग तीन महीने तक किया जाता है, जिससे संतुलन में सुधार देखा जाता है।
    नाक से खून आने की समस्या में भी सदाबहार उपयोगी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार इसका सही तरीके से प्रयोग करने पर राहत मिल सकती है। इसके लिए सदाबहार के फूल का रस तीन बूंद और अनार के कोमल फूल का रस तीन बूंद लें। दोनों रस को अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण की तीन-तीन बूंद नाक के दोनों छिद्रों में डालें। इस उपाय से नाक से खून आना कम होता है और शीतलता मिलती है। जरूरत पड़ने पर यह प्रयोग चिकित्सकीय सलाह से किया जाता है।
    इसके अलावा सदाबहार मुंहासों और त्वचा की देखभाल में भी सहायक माना जाता है। यह त्वचा को साफ करने और संक्रमण कम करने में मदद करता है। इसके लिए सदाबहार के ताजे पत्ते, नीम के पत्ते और थोड़ी हल्दी लें। तीनों को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। सप्ताह में तीन बार इसका प्रयोग करें और 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। नियमित उपयोग से त्वचा साफ, स्वस्थ और निखरी हुई रहती है।
    वैद्य के अनुसार सदाबहार का उपयोग मधुमेह में सहायक रूप से किया जाता है। इसके नियमित और सीमित प्रयोग से रक्त शर्करा संतुलन में मदद मिल सकती है। इसके लिए 2 से 3 ग्राम सूखे सदाबहार के पत्ते 200 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी थोड़ा रह जाए, तो इसे छान लें। तैयार काढ़े में से 20 से 25 मिलीलीटर सुबह खाली पेट 21 दिन तक लें। यह मुख्य दवा नहीं है, बल्कि सही खान-पान और नियमित दिनचर्या के साथ सहायक रूप में ही प्रयोग किया जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    दुर्ग

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    By Khabar WorldNovember 27, 20260

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा।…

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

    November 27, 2026

    पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    November 27, 2026

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान

    November 27, 2026

    पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

    November 27, 2026

    किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

    November 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.