नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी…हर किसी की जुबां पर यही नाम छाया हुआ है। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी कहर बरपा रहे हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया है। बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनके आत्मविश्वास से भरे शॉट्स ने सबका ध्यान खींचा है।
आईपीएल 2026 में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने गर्दा उड़ा रखा है। बुमराह हो या भुवनेश्वर और हेजलवुड… 15 साल का यह लड़का किसी को नहीं छोड़ रहा। वैभव सूर्यवंशी बॉलर्स के लिए काल बन चुके हैं। आईपीएल 2026 में लगातार विस्फोटक पारियां खेलकर सबकी नजरों में आ चुके हैं। अब तो उनकी डिमांड भारतीय क्रिकेट टीम में होने लगी है। हर जगह से आवाज उठने लगी है कि वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रेकिट टीम में शामिल किया जाना चाहिए। अब इस मुद्दे पर एक और बड़ा अपडेट आया है।
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी के बारे में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उनका माननाहै कि 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चयनकर्ताओं का ध्यान पहले ही आकर्षित कर लिया है। लेकिन अनिल कुंबले ने यह चेतावनी भी दी है कि इतनी कम उम्र में उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए वैभव की निडर बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया है। बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनके आत्मविश्वास से भरे शॉट्स ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगाकर अपनी प्रतिभा साबित की है। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है।
इस संदर्भ में अनिल कुंबले अपने समय का उदाहरण देते हैं। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने भी बहुत कम उम्र में क्रिकेट पर काफी दबाव डाला था। लेकिन हर खिलाड़ी का सफर अलग होता है और उसे उसी के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका यह भी मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक दबाव का उल्टा असर हो सकता है।
अनिल कुंबले ने आगे कहा, ‘बैभव की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है।’ उनका मानना है कि युवा बल्लेबाज को जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलेगा। लेकिन यह कब होगा, यह उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और तैयारी पर निर्भर करेगा।
उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में हर किसी का सफर अलग होता है। कुछ को मौका बहुत जल्दी मिल जाता है, कुछ को थोड़ा देर से। लेकिन वैभव जिस तरह से खेल रहा है, उससे साफ है कि वह भविष्य में देश के लिए बड़े मंच पर जरूर खेलेगा। अब बस समय की बात है।’
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए हैं।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


