खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने आज फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और पूरे प्रदेश के पावर प्लांट का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कुनकुरी नगर पालिका अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि हादसे की जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पावर प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती गई और मामले की FIR आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।
वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को रफा दफा करने की कार्रवाई चल रही है। हादसे के 10 दिन पहले प्लांट में शॉर्ट शटडाउन हुआ था। शॉर्ट शटडाउन के बाद उद्योग विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है, तो क्या परमिशन ली गई थी?
इसी के साथ ही उन्होंने मांग की है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी पॉवर प्लांट है उनकी सेफ्टी ऑडिट कराई जाए। वहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुआवजा देकर ही मामला खत्म कर दिया जाएगा? अगर FIR सार्वजनिक नहीं की जाएगी और कड़ी धाराएं नहीं लगाई गई, तो युवा कांग्रेस सक्ति जिले से रायपुर तक प्रदर्शन करेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


