खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई जब बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल को घायल अवस्था में महारानी अस्पताल लाया गया। सुमित्रा बघेल के गले हाथ सहित अन्य स्थानों में गहरे चोट के निशान देखे गए ,जिसके बाद यह अफवाह उड़ने लगी कि किसी ने उन पर चाकू से हमला किया है । जिसके बाद आनन फानन में कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की इस दौरान पुलिस ने सुमित्रा बघेल से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने स्वयं ही खुद को घायल किया है, पुलिस प्रशासन के अनुसार सुमित्रा बघेल अपने मां की मृत्यु के बाद बेहद तनाव में थी और इसी तनाव की अवस्था में इस घटना को अंजाम दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें उन्होंने विधायक की पत्नी और उनके परिजनों पूछताछ से मिली जानकारी अनुसार श्रीमती सुमित्रा बघेल अपनी माता के मृत्यु के बाद से गहरे अवसाद में थी तथा अन्य मामलों में उनका उपचार चल रहा था और इसी अवसाद में उन्होंने स्वयं को दोनों हाथ की कलाई,पेट,और गले में किसी धारदार अवजार से गंभीर रूप से घायल कर लिया । बाहरी व्यक्ति द्वारा हमले जैसी कोई बात नहीं है।
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि फिलहाल सुमित्रा बघेल का उपचार जारी है उनके गले में गहरे चोट की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें बात करने से मना किया, उनकी हालत स्थिर है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


